वजीरगंज
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार सड़कों पर घूम रहे आवारा सांडो को नगर पंचायत प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर पकड़ने के बाद टैग लगाकर उन्हें गौशाला में भेजने का काम किया लेकिन वही सांड अपने कानों में पशुपालन विभाग के लगे हुए टेक के साथ नगर में घूमते हुए खुलेआम देखे जा सकते हैं सोचने वाली बात तो यह है की सरकार के द्वारा लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें आवारा गोवंशों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखा जाए लेकिन जिम्मेदार लोगों द्वारा किए जा रही इस हरकत की वजह से जहां सरकार की किरकिरी हो रही है वहीं फिर से किसान और नगर वासी इन आवारा गोवंशो की बढ़ती तादाद से परेशान है सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है जिसमें कावड़िया कामर लेकर गंगाजल लेने नगर के तीन रास्तों से प्रमुख रूप से गुजरते हैं और यह आवारा गोवंश इन तीनों रोडो पर अधिकांश अपना अपना कब्जा जमाये रहते हैं क्योंकि नगर के अधिकांश पशुपालक भी अपनी गायों को रोड पर ही बांध देते हैं जिससे छुटटा सांड इन गायों के चक्कर में रोड पर ही अपना आधिपत्य जमा लेते हैं जिससे रहा गुजरने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है सावन के पवित्र महीने में सरकार ने अधिकारियों को सीधा आदेश दे रखा है की जहा
से कमरिये जिन-जिन रोड़ों से गुजरते हैं उन रोडो से गोवंश को पूर्ण रूप से हटाने का आदेश दिया है लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है की जो सांड एक बार पड़कर टैग लगने के बावजूद भी गौशाला पहुंच गए और उसके बाद नगर की सड़कों पर भ्रमण कर रहे हैं यह एक सोचनीय सवाल है की किन अधिकारी और जिम्मेदार लोगों की वजह से गौशाला से इनको निकाला गया है क्या जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता पूर्वक ध्यान देंगे यह हमेशा की तरह बातों को हवा में उड़ा देंगे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
