10:29 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

केदारनाथ यात्रा के दौरान बदायूं के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं जनपद के उघैती कस्बा निवासी 22 वर्षीय गोविंद गुप्ता की केदारनाथ यात्रा के दौरान मौत हो गई। दर्शन के बाद लौटते समय तेज बारिश में वह अपने मित्र से बिछड़ गया और फिसलकर खाई में गिर पड़ा। अगली सुबह उसका शव पहाड़ी पर मिला। सूचना पर परिजन सोनप्रयाग पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस