10:18 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

संभल में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बोलेरो हादसे में 8 की मौत

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। बारात ले जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दूल्हा, उसकी भाभी समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे की बहन समेत 3 ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में 2 घायल अलीगढ़ रेफर किए गए हैं। गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे और बारात सिरसौल गांव (बदायूं) जा रही थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस