*अतुल वार्ष्णेय*
बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम सिरतोल निवासी राजू की पुत्री अंजू का विवाह 4 जुलाई को था, पूरा परिवार जोर-जोर से शादी की तैयारी में लगा हुआ था, पंडाल सज गया। दावत के लिए स्टाल लगा दिए गए ,सभी बारात आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तभी दूल्हे की कार के एक्सीडेंट की खबर आई ।जिससे पूरे परिवार में हलचल मच गई जैसे ही पता चला कि दूल्हे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है ,जिसमें दूल्हा समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इस खबर को सुनते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल मातम में बदल गया ।आनन फानन में सभी लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
