10:00 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

मथुरा – विवादित ढांचा घोषित करने से इनकार

मथुरा विवाद: हाईकोर्ट से हिंदू पक्ष को झटका, शाही ईदगाह को ‘विवादित ढांचा’ मानने से इनकार
प्रयागराज – मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद को “विवादित ढांचा” घोषित करने से इनकार कर दिया, जिससे हिंदू पक्ष को झटका लगा है।

जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्र की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। यह याचिका हिंदू पक्ष के वादी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने दाखिल की थी। हालांकि कोर्ट के इस फैसले का अन्य लंबित याचिकाओं पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन मुस्लिम पक्ष इसे बड़ी राहत मान रहा है।

कोर्ट अयोध्या विवाद की तर्ज पर इस मामले से जुड़ी करीब डेढ़ दर्जन याचिकाओं की संयुक्त सुनवाई कर रहा है, जिनमें शाही ईदगाह मस्जिद को हटाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान को सौंपने की मांग की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.