10:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली बंदरों के झुंड का युवक पर हमला – छत से गिरकर मौत

छत से गिरकर युवक की मौत, बंदरों के उत्पात से मचा हादसा
बदायूं (बिसौली): कोट गांव में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय किशन मुरारी की छत से गिरकर मौत हो गई। गर्मी के चलते वह छत पर सो रहे थे, तभी बंदरों के झुंड ने आकर उत्पात मचाया। घबराकर सीढ़ियों की ओर भागते समय वह संतुलन खो बैठे और सीधे नीचे गिर गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किशन खेती-किसानी से परिवार चलाते थे। उनके दो छोटे बच्चे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.