9:08 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ: ससुराल पहुंचा दामाद बना कातिल, सास-ससुर की छुरे से गला रेतकर हत्या

लखनऊ: ससुराल पहुंचा दामाद बना कातिल, सास-ससुर की छुरे से गला रेतकर हत्या

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी कनौरा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। झगड़े के बाद मायके गई पत्नी को लेने पहुंचे दामाद ने कहासुनी के दौरान ससुर की छुरे से गर्दन काटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई सास को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा क्षेत्र इस दोहरे हत्याकांड से दहशत में है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.