6:49 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू- स्कूलों की मर्ज को लेकर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन कल

कल दिनांक 3 जुलाई 2025 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर प्रांतीय आवाह्न पर उत्तर प्रदेश में लगभग 5000 बेसिक स्कूल और जूनियर हाई स्कूल समाप्त कर उन्हें दूसरे विद्यालयों में समाहित करने की प्रक्रिया चल रही है इसी प्रकार जनपद में 140 स्कूल समाप्त कर उन स्कूलों को दूसरे स्कूलों में मर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे कि पढ़ने वाले छात्र एवं उनके अभिभावक परेशान है एवं विद्यालय में जो शिक्षक पढ़ा रहे थे उनको भी उनकी नौकरी का प्रश्न खड़ा हो गया है।
इस समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन को दिया जाएगा। सभी कांग्रेस के साथियों से अनुरोध है समय दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचने की कृपा करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस