7:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां- पहली बारिश ने खोली पोल लाखों रुपयों से बनी सड़क व नाली क्षतिग्रस्त

पहली मानसून की बारिश ने खोली भ्रष्टचार की पोल लाखों रुपयों से बनी CC सड़क व नाली क्षतिग्रस्त हो गई

लाखों के निर्माण के बाद भी नहीं मिली ग्रामीणों को जलभराव से निजात

बदायूँ – उसावां विकास खण्ड क्षेत्र के
ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर पुख्ता.के मजरा म्योरा में CC सड़क व नाली बनने के कुछ महीने बाद ही कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम म्योरा में पूर्व कोटेदारदार के घेर से अंदर गांव में जाने के लिए एक CC सड़क व नाली निर्माण का कार्य हुआ था। जो कि जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया हैं ग्राम प्रधान द्वारा डलवाई गई CC सड़क पर हल्की सी बूंदे पड़ने पर ही पानी भर जाता है जिससे ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। आरोप है कि रविवार की सुबह हुई बारिश के बाद ही कुछ महीने पहले बनी CC सड़क व नाली कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी और लापरवाही को दर्शाता है। इससे सरकारी धन का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना हैं। कि CC सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। पहली ही बारिश में CC सड़क में जगह जगह पानी भर गया हैं और नाली कई जगह टूट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की हैं क्षतिग्रस्त CC सड़क व नाली की दुबारा मरम्मत कराई जाए और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं। कि ग्राम प्रधान व सचिव की मिली भगत से निर्माण कार्य में लापरवाही की गई हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.