7:02 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

उसावाँ पुलिस ने खोये हुए एण्ड्राइड मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सोंपे

उसावाँ पुलिस ने खोये हुए 4 एण्ड्राइड मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सोंपे

बदांयू 1 जुलाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डा बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के कुशल पर्यवेक्षण में उसावाँ पुलिस द्वारा खोये हुए 04 एण्ड्राइड मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाये गये। थाना उसावाँ पुलिस के उक्त कार्य की जन सामान्य द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी।

मोबाइल पाने वाले में अमन गुप्ता कस्बा उसावाँ,
मचले लाल ग्राम बिचौला थाना बारा कलां थाना कलान शाहजहाँपुर,
संजीव सिंह ग्राम रतेनगला थाना उसावाँ
व रामवीर सिंह ददिया नगला थाना उसहैत को मोबाइल मिलते ही उनके चेहरे पर हंसी आई।

मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीर पाल सिंह
उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर नावेद अली अंसारी , अशोक कुमार, रमाकान्त, विशान्त राठी , बन्टी सिंह आदि रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.