1:22 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – सुंदरकांड का 50वां पाठ

बिल्सी
नगर के अटल चौक स्थित दीपक बाबा के प्रतिष्ठान पर 50वां सुंदर कांड का पाठ सम्पन्न हुआ।बाबा के भक्तों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।दीपक बाबा ने बताया कि
सुंदरकांड पाठ करने से आत्मिक लाभ मिलता है। आत्मा शुद्ध होती है। सुंदरकांड का पाठ करने से आत्मा परमात्मा से मिलने के लिए तैयार होती है। मनुष्य इस जीवन रूपी दुनिया में जो करना आया है वही करता है। और सुंदर कांड पाठ करने से आत्मा की शुद्धि होती है।
उन्होंने बताया कि कुल इक्यावन सुंदर कांड का संकल्प लिया है।अगले मंगलवार को सबसे पहले सुंदर कांड का पाठ फिर रामायण का अखंड पाठ होगा तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस