10:00 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

जन-उद्धारक भाजपा नेता कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह ने लिया संकल्प

दातागंज -भाजपा का पर्यावरण संरक्षण अभियान: दातागंज सर्व कल्याणकारी, जन-उद्धारक नाम से एक मंडल में अलग पहचान रखने वाले भारतीय जनता पार्टी के युवा ब्लाक प्रमुख दातागंज कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया विधानसभा 117 दातागंज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही मन की बात , जिसका लाइव प्रसार भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ देखा।समस्तजन कल्याण के लिए असंख्य पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए कहा कि इस कार्यक्रम अभियान में आम, जामुन, आंवला जैसे फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया जायेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘एक पौधा मां के नाम’ से लगाया जायेगा। मंदिरो के प्रांगण में छायादार वृक्ष लगाए जायेगे। पौधरोपण से वातावरण शुद्ध रहेगा। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि हमारा उदेश्य है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लागए जाये जिस से सभी का जीवन भविष्य में सरल और और कठनाई भरा न हो, पेड़ से मानुष को ही नहीं बेज़ुबान जानवर और पशु पक्षी सभी का जीवन सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.