11:39 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

ऑटो चालक की पिटाई का वीडियो वायरल, महिला ने बीच सड़क पर की जमकर धुनाई

बदायूं जिले के हजरतपुर कस्बे में रविवार रात को सरेराह एक महिला द्वारा ऑटो चालक की जमकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा घटनाक्रम सड़क पर मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गया, जिसमें महिला द्वारा ऑटो चालक को थप्पड़ और चप्पल से पीटते हुए साफ देखा जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, मीना नाम की महिला अपने घर से बाजार जा रही थी। इसी दौरान एक ऑटो वहां से गुजरा, जिसमें उसकी साड़ी फंस गई और वह गिरते-गिरते बची। इस पर महिला भड़क गई और तुरंत ऑटो को रुकवाकर चालक पर टूट पड़ी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पहले ऑटो में बैठे चालक को जबरन नीचे खींचती है, फिर उसे थप्पड़ मारती है और चप्पल निकालकर पीटना शुरू कर देती है। इतना ही नहीं, उसने चालक के कपड़े तक फाड़ दिए। इस दौरान आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मामले में बीच-बचाव नहीं किया।

पुलिस के मुताबिक, ऑटो चालक की पहचान देवेंद्र नामक युवक के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना को लेकर अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा गर्म है। कुछ लोग महिला के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, जबकि कईयों का कहना है कि मारपीट का तरीका अनुचित था और कानून को हाथ में लेना गलत है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के तौर पर लिया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस