
कुंवर गांव ।नगर पंचायत कार्यालय कुंवर गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को एल ईडी टीवी के माध्यम से सुना। पीएम मोदी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हुई है। हिंदू, जैन और बौद्ध, हर परंपरा को कैलाश मानसरोवर को पवित्र माना गया है। अभी हमने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा देखी। ये धार्मिक यात्राएं एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब हैं। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 123वें एपिसोड में योग दिवस का जिक्र किया। उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष होने पर भी अपने विचार साझा किए।
पीएम मोदी ने कहा आप सब इस समय योग की ऊर्जा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्मृतियों से भरे होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आपातकाल लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाए रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। जनता ने करवट बदली आपातकाल थोपने वाले हार गए। मोदीजी के कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर
नगर पंचायत अध्यक्ष पति अरविंद रावत , शैलेंद्र मोहन सक्सेना उर्फ देवेश सेक्टर संयोजक कुंवर गांव ,राकेश साहू, हनी शर्मा, अवनीश शंखधार, सुमित ,अमित सिंह,अनिल सिंह, रामशर्मा ,लवि शर्मा,शिवकुमार, शशिकांत आदि भाजापा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

