उझानी 29 जून। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ में गंदे नाले के पानी को रोकने को आज सुबह 10 बजे से 11 साल से छोटी नौ कन्याएं कुमारी मधु , खुशबू कुमारी, सुखदेवी, कुमारी गोमती, कुमारी नैंसी, कुमारी कृषिका सोलंकी, तनिष्का सिंह ,मिस्टी चौहान ,सेजल चौहान, क्रमिक अनशन पर सांय 5 बजे तक बैठी, जिनका आज का क्रमिक अनशन जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह संघर्ष समिति के सदस्य कमल प्रताप सिंह ब्लॉक उझानी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ,सहकारिता प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेश तोमर ने जूस पिलाकर क्रमिक अनशन समाप्त कराया।
क्रमिक अनशन धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा आंदोलन के इतिहास में मेरे जीवन का पहला मौका है कि पवित्र गुप्त नवरात्रों के अवसर पर गंदे पानी की समस्या को लेकर नौ कन्याएं और वह भी 11 साल से छोटी जिनको कि दुर्गा मां का स्वरूप कहा जाता है वह क्रमिक अनशन पर बैठी।
माननीय मुख्यमंत्री जी नवरात्रों के अवसर पर स्वयं भी कन्याओं का पूजन करते हैं तो आज शासन और प्रशासन को अपने मुख्यमंत्री का अनुसरण करते हुए इन बच्चियों की कन्याओं की आवाज सुनकर इस समस्या का निराकरण करने की पहल करना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव वीरपाल सिंह यादव ,संघर्ष समिति के सदस्य तेजेंद्र पाल कश्यप ,कमल प्रताप सिंह, मोतीराम कश्यप, योगेंद्र सोलंकी ने धरना स्थल पर कहा कि यह लड़ाई हम कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रहे हैं और हमें आशा है कि अगर हमारी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो प्रदेश अध्यक्ष जी इस कार्यक्रम में अवश्य आएंगे और हमारी समस्या को दूर करने के लिए हमारी मदद करेंगे।
धरना स्थल पर अंशु सोलंकी, अरुण कुमार ,हरी बाबू, म्युनिसिपल सिंह प्रमोद ,राघवेंद्र सिंह, लालू ,छोटेलाल नेपाल सिंह, विनोद ,सीताराम, नेकसू प्रति कश्यप ,सोनी कश्यप, अनिल अनिल कश्यप, रानी चौहान अनुराग सोलंकी ,नसीर ,कमलजीत नागेंद्र सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा आदि सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

