इस्लामनगर : योगाचार्य हरेन्द सिंह आर्य जी के सानिध्य में आर्य समाज आर्यनगर (इस्लामनगर) में चल रहा 11 दिवसीय योग शिविर का नोंवें दिवस को आर्यनगर के समस्त योग साधक एवं साधिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, एवं प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। योगाचार्य हरेंद्र सिंह आर्य ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग व्याधिमुक्त व समाधियुक्त जीवन दर्शन की संकल्पना है। उन्होंने कहा कि जब योग जीवन का हिस्सा बनता है, तब कर्म साधना बन जाती है। योग न केवल शरीर की लय है, बल्कि आत्मा का अनुशासन और कर्म का संतुलन भी है योग शिविर के आयोजन समाजसेवी संजीव पहलवान जी ने योगाचार्य हरेंद्र आर्य व उपस्थित समस्त योग साधक एवं साधिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग जीवन पद्धति है। और हम सब मिलकर के योग शिविर के पश्चात भी योग करेंगे। और अपने तन और मन को स्वस्थ और पवित्र बनाएंगे। इस मौके पर संजीव कुमार भट्टे वाले, भाजपा नेता समाजसेवी संजीव पहलवान, देवेश योगी, कुलदीप आर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



