बिल्सी
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला व उसकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले जाने वाला तांत्रिक साकिर हुसैन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तांत्रिक साकिर हुसैन पर महिला के साथ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन करने का भी आरोप है, तांत्रिक महिला के साथ एक किराए के मकान में रह रहा था। उन्हीं के साथ उनकी बच्ची भी रह रही थी ।पुलिस द्वारा काफी दूर-दूर तक अलग-अलग राज्यों में जाकर ढूंढा गया लेकिन इन लोगों का कोई भी सुराग नहीं लगा ,अंततः पुलिस को सूचना लगी कि यह सिरासोल स्टैंड के निकट घूम रहा है तभी पुलिस ने दविश देकर इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उपनिरीक्षक राम मेहर सिंह ने बताया कि बीती 21 मार्च 2025 को नगर के एक मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को व पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में इन दोनों को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। पुलिस ने लगभग तीन माह तक इनको कई राज्यों में तलाश किया अंततः इनको बिल्सी नगर के साथ और स्टैंड से पकड़कर गिरफ्तार किया गया, महिला और उसकी बच्ची को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है ।मामले की जांच की जा रही है इन लोगों को पुलिस टीमों द्वारा मध्य प्रदेश ,राजस्थान, हरियाणा, बहराइच, कासगंज ,सिंगोड़ी सहित कई स्थानों पर ढूंढा गया था।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

