1:44 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

मिट्टी खनन कर रहे लोगों को ग्राम प्रधान के भाई के साथ मिलकर ग्रामीणों ने दौड़या

दो डंपर एक जेसीबी से मिट्टी खनन कर रहे लोगों को ग्राम प्रधान के भाई के साथ मिलकर ग्रामीणों ने दौड़या मामले की क्षेत्र में व्यापक चर्चा पुलिस मामले जांच कर रही है

थाना बिनावर क्षेत्र के गांव रसूलपुर पुठी के बिजली घर के पीछे शुक्रवार सुबह करीब 10:00 दो डंपर एक जेसीबी से मिट्टी खनन कर रहे थे जिसकी सूचना किसी ने ग्राम प्रधान को दे दी ग्राम प्रधान ने अपने गांव के लोगों के साथ मिलकर मिट्टी खनन हो रहे स्थान पर पहुंच गए भीड़ को आता देख डंपर जेसीबी मशीन चालक डंपर लेकर दौड़ने लगे जहां कुछ ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन को रोक लिया कुछ लोगों ने जेसीबी चालक को जाने को कह दिया क्योंकि वह गांव में रास्ता रोके खड़ा था जिसकी सूचना किसी ने थाना पुलिस को दे दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक जेसीबी और डंपर चालक मौके से भाग गए विरोध कर रहे ग्रामीणों के मुताबिक उनका आरोप है की जिस जगह से मिट्टी उठाई जा रही थी वह ग्राम समाज की जमीन है बगैर परमिशन मिट्टी नहीं उठाने दी जाएगी विरोध कर रहे लोगों ने बताया मिट्टी उठाकर करने वाले अपने को गंगा एक्सप्रेसवे हाईवे का ठेकेदार बाता कर सरकारी जमीन में मिट्टी डालने की बात कर रहे थे उक्त संबंध में ग्राम प्रधान पति वीर सिंह ने बताया शुक्रवार सुबह जेसीबी के द्वारा हमारे ग्राम पंचायत की ग्राम समाज की जमीन से मिट्टी उठाई जा रही थी जहां ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें दौड़ा दिया गया है अगर वह दोबारा मिट्टी उठेंगे तो उच्च अधिकारियों से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे

[/video]

विज्ञापन एक्सप्रेस