9:10 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में कोई रोक-टोक नहीं, आओ बिना हेेलमेट के पेट्रोल ले जाओ

बदांयू जिले में नो हेलमेट-नो पेट्रोल व्यवस्था धड़ाम।

उझानी बदांयू 27 जून।

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दोपहिया वाहन चालकों ने इस नियम का ठेंगा दिखा दिया है।
इधर, पेट्रोल पंप स्वामी भी नियम की अनदेखी कर बिना हेलमेट पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को धड़ल्ले से पेट्रोल बेच रहे हैं। अधिकारी भी लापरवाही का चोला ओढ़े हुए हैं। वह भी चेकिंग नहीं कर रहे हैं। जबकि 26 जनवरी को यह नियम सीएम के आदेश पर बना था।

26 जनवरी से जिला प्रशासन ने जिले में पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल की व्यवस्था लागू कर दी थी। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश का पालन करने का आदेश दिया था। सभी पंप संचालकों ने यहां नो हेलमेट-नो पेट्रोल व्यवस्था के संबंध में बैनर-होर्डिंग भी लगवाए। मगर सब व्यर्थ साबित हो रहे हैं। जिले की सभी प्रेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के आप पेट्रोल खरीद सकते हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस