1:49 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- स्टेट बैंक में रूपये जमा करने गये युवक का मोबाइल चोरी

रूपये जमा करने को फार्म भरते वक्त गई बिजली, डेस्क से मोबाइल गायब।

उझानी बदांयू 27 जून।
नगर के स्टेशन रोड स्थित गुरु नानक इलेक्ट्रॉनिक के स्वामी बीरेंद्र अदलक्खा के कर्मचारी सुनील कुमार का आज भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रूपये जमा करते वक्त किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक बजे बीरेंद्र अदलक्खा ने दुकान के कर्मचारी सुनील कुमार को बदायूं रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक रूपये जमा करने भेजा।

सुनील ने बताया कि उसने फार्म लेकर मोबाइल में खाते का नंबर देखने को अपना सेमसंग का नया मोबाइल निकाला ओर देखकर फार्म में नंबर अंकित करने लगा उसी वक्त बिजली चली गई। मोबाइल डेस्क पर ही रखा था पलभर बाद लाईट आने पर मोबाइल गायब था।

मोबाइल चोरी होने की जानकारी होने पर बैंक में अफरातफरी मच गई सीसीटीवी फुटेज देखी गई, चूंकि मोबाइल उठाते वक्त अंधेरा होने से कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आया। हांलांकि बैंक में तैनात गार्ड ने भी मोबाइल की खोजबीन की मगर कोई मोबाइल उठाकर बैंक से तुरंत बाहर निकल गया होगा।

सुनील ने बताया कि एक माह पहले ही उसने किस्तों पर 18 हजार का मोबाइल लिया था।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस