3:53 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

01 एवं 02 जुलाई को विभिन्न ट्रेड्स में होंगे साक्षात्कार

बदायूँ: 26 जून। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में जनपद के पारम्परिक कारीगरों जैसे बढई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई एवं धोबी ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बदायूँ में आनलाईन आवेदन किया हो एवं आवेदनकर्ता अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने पूर्व में इस योजना योजना में टूलकिट व मानदेय का लाभ नहीं लिया हो। ऐसे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार विवरणानुसार जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आंवला रोड सालारपुर बदायूँ में अपरान्ह 11.00 बजे से आयोजित किये जायेगें।
उन्होंने बताया कि ट्रेड दर्जी के साक्षात्कार 01 जुलाई 2025 तथा ट्रेड हलवाई, लोहार, धोबी, बढई, कुम्हार, नाई एवं राजमिस्त्री के साक्षात्कार 02 जुलाई 2025 को होंगे। सभी अभ्यर्थी व आवेदक आवेदन पत्र में अपलोड किये गये अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ इन तिथियों पर आयोजित होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.