1:01 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

कादरचोक – बिना खनन पाइंट के धड्डले से होता है सफेद रेत का काला कारोबार

कादरचोक में बिना खनन पाइंट के धड्डले से होता है सफेद रेत का काला कारोबार

बदांयू 26 जून।

बदायूँ ज़िले में लंबे समय से पुलिस की मिली भगत से बिना खनन पांइट के सफेद रेत का काला कारोबार धड्डले से जारी है।

बताते हैं कि कादरचोक में खनन का कोई प्वाइंट नही है उसके बावजूद भी ज़िले में अबैध खनन बंद होने का नाम नही ले रहा है ।

योगी सरकार अवैध खनन को लेकर सख्त है उसके बाबजूद भी
कादरचौक थाना क्षेत्र के भूडा भदरौल और कादरचौक में खनन माफिया लंबे समय से ट्रैक्टर ट्राला में ओवरलोड सफेद बालू का अवैध खनन पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से बडे पैमाने पर कर रहे है।

कादरचौक और ऊझानी थाना पुलिस खनन माफियाओं से 15 से 20 हजार रूपये महीने एक ट्रैक्टर से बसूली कर रहे है जबकि 10 से 15 ट्रैक्टर रोजाना चल रहे है। लेकिन अब तक प्रशासन ने खनन माफियाओं पर कोई कार्यवाही नही है जबकि बदायूँ खनन विभाग में खनन अधिकारी ब्रजबिहारी को दिखाई नहीं देता सफेद बालू का काला कारोबार। यदाकदा एक दो पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी जाती है। इन अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में ना करने से इनके होंसले बुलंद हो गये है।

कुछ समय पहले कछला के ओर से अवैध खनन कर के रास्ते में आते समय एक भाजपा नेता की गाडी में साइड मार दी शिकायत पर तीन ट्रेक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया। मगर खनन बदस्तूर जारी है।।

विज्ञापन एक्सप्रेस