दिनांक 26 जून 2025 को बाढ़ आपदा से निपटने के राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन चौबारी स्नान घाट रामगंगा पर किया गया। बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है जिससे बचाव के लिए नागरिकों को मुख्य जानकारी देना और आपदा से और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन से कई अधिकारियों समेत तहसीलदार, एडीएम, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ, आर्मी, ए.एन.ओ. साहित एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मॉक ड्रिल मे कैडेट्स ने सीखा कि कैसे बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र मे लोगो को राहत् एवं बचाव उपलब्ध करवाया जा सकता है। मॉक ड्रिल मे रामगंगा के मध्य मे डूबते हुए लोगो को एनडीआरएफ ने तत्काल बाहर निकाल कर लोगों को प्रोत्साहित किया।
इन्वर्टीस विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर और ए.एन.ओ. एनसीसी राघवेन्द्र रस्तोगी ने कैडेट्स के साथ मॉक ड्रिल कि बारीकियां समझी और कैडेट्स के बीच साझा की। अन्य कॉलेज एवं स्कूल के एनसीसी कैडेट्स के साथ चिकित्सा विभाग और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



