5:49 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

संभल के सलमान की जांघ से निकाला गया 35 किलो का ट्यूमर, एम्स ऋषिकेश में सफल ऑपरेशन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले 27 वर्षीय सलमान को उस समय नई ज़िंदगी मिली, जब एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने उनकी जांघ से 35 किलो वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालने का कारनामा कर दिखाया।

सलमान पिछले कई वर्षों से इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, जिससे उनकी सामान्य दिनचर्या बाधित हो गई थी। बीमारी के कारण वह चलने-फिरने तक में असमर्थ होते जा रहे थे। लेकिन अब, एक जटिल और उच्च जोखिम वाले ऑपरेशन के बाद उन्हें जीवन का नया अवसर मिला है।

विज्ञापन एक्सप्रेस