अखिलेश यादव और तेज प्रताप यादव की वीडियो कॉल चर्चा वायरल, बिहार चुनाव को लेकर रणनीति पर बातचीत
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में दोनों नेता आगामी बिहार विधानसभा चुनाव, राज्य की राजनीतिक स्थिति और आपसी संबंधों को लेकर खुलकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि चुनाव लड़ने से पहले वह लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



