1:18 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत: इलाज के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, पति ने परिवार पर लगाया जहर देने का आरोप

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह की एक कहानी दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। चार साल पहले शुरू हुए प्रेम संबंध के बाद दुर्वेश और उर्मिला ने कोर्ट मैरिज की थी। शुरुआत में उर्मिला नाबालिग थी, जिसके चलते दोनों को पुलिस ने पकड़ा और कोर्ट के आदेश पर उर्मिला को बालिका सुधार गृह तथा दुर्वेश को जेल भेजा गया।

बाद में जब उर्मिला बालिग हुई, तो कोर्ट ने उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी। कुछ समय पहले उर्मिला गर्भवती हुई। प्रसव के समय हालत बिगड़ने पर उसे बिल्सी के निजी अस्पताल से रेफर कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।

उर्मिला की मौत के बाद दुर्वेश ने अपने ही परिवार पर इलाज में लापरवाही और पत्नी को जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस