जनता दल (समाजवादी) नेता संतोष यादव ने बदायूं मेला में भीषण आग से जली दुकानों का लिया जायजा और दुकानदारों से बात की,,
आज जनता दल ( समाजवादी) के प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने जिला कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों सहित बदायूं गांधी ग्राउंड मेला नुमाइश का दौरा कर मेला नुमाइश में अचानक लगी भीषण आग से स्वाहा हुई दो दर्जन से अधिक दुकानों का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों से बात चीत कर और मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष से बात कर लगी आग के विषय में जाना और आग से हुए नुकसान के विषय में जानकारी प्राप्त की,,
जनता दल समाजवादी नेता संतोष यादव ने सभी पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दी और इस दुखित समय में उनसे कहा कि जनता दल समाजवादी आपके साथ है,, और आपके हुए नुकसान की भरपाई के लिए हम सरकार और जिम्मेदार लोगो तक आपकी बात पहुंचाने का प्रयास करेंगे जिससे आपको आग से हुए नुकसान की भरपाई में शासन और प्रशासन कुछ आपकी मदद कर सके,,
संतोष यादव ने कहा लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें मेला में लगी आग से पूर्णतया स्वाहा हो गई है दुकानदारों के सारा समान भी जल गया है सिर्फ राख और कोयले के अलावा कुछ नही बचा है,, दुकानदारों का मेलों में दुकान लगाकर ही परिवार का भरण पोषण होता है,,जीविका चलाने का और कोई दूसरा साधन भी नही है,, ऐसे में दुकान का पूरा सामान ही जल जाने से पीड़ित दुकानदारों के आगे अपनी जीविका चलाने का बहुत बड़ा संकट आ गया है,,
एसे में संतोष यादव जनता दल नेता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि दुकान दारों की कुछ आर्थिक मदद करना अत्यंत जरूरी है जिससे सभी पीड़ित दुकानदार अपना कारोबार पुनः स्थापित कर अपने परिवार का भरण पोषण करने को समर्थ हो सके, सरकार को इन पीड़ित दुकानदारों की कुछ मदद अवश्य करनी चाहिए,,
जनता दल नेता संतोष यादव ने कहा हम सरकार से मांग करते है कि मेला की सभी जली दुकानों की जांच करवाकर सरकार उचित मदद करने का काम करे,,जिससे इन पीड़ित दुकानदारों के भीषण आग से हुए भारी नुकसान में कुछ भरपाई हो सके,,।
संतोष यादव जी के साथ जनता दल समाजवादी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, युवा नेता भानु प्रताप सागर ,, दुर्वेश यादव, तनिष्क यादव ,, हर्षित यादव आदि मौजूद रहे,,।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
