10:00 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

हज-2026 हेतु तैयार रखें अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट

बदायूँ: 25 जून। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि हज कमेटी ऑफ़ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज-2026(1447 हि0) के सम्बन्ध में सकुर्लर जारी किया है जिसके माध्यम से हज-2026 की तैयारियॉं जल्द आरम्भ होने की सूचना दी गयी है।
उन्होंने हज-2026 हेतु इच्छुक आवेदकों को सूचित किया है कि हज-2026 की घोषणा जुलाई 2025 में सम्भावित है। हज-2026 हेतु पासपोर्ट मशीन पठित होना आवश्यक है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। हज-2026 के आवेदन हेतु पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर 2026 तक होना आवश्यक है। जो इच्छुक आवेदक हज-2026 की यात्रा हेतु नये पासपोर्ट का आवेदन कर रहे हैं उनको सलाह दी जाती है कि नुसुक पोर्टल की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने पासपोर्ट में सरनेम या लास्ट नेम का कॉलम खाली न छोड़े।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.