8:02 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

समझने लगे हो – प्रियंका विवेक सिंह

(समझने लगे हो ) प्रियंका विवेक सिंह
खुद को बड़ा सयाना, तुम समझने लगे हो।
दूजों का हक दबाकर, क्यों रखने लगे हो ।
भूखे बच्चों के निवाले तक, न छोड़ते हो तुम ।
कुत्तों के जैसी फितरत, क्यों रखने लगे हो ।
घमंड इस शरीर का, तुम इतना कर रहे।
सांसे भी उसके रहम की , तुम हर पल जी रहे।
एक पल में सांस अटकेगी, बस तड़फड़ाओगे ।
अपने हर किए कर्म को, तुम जी के जाओगे ।
क्यों भर रहे घड़ा तुम, हर रोज पाप का ।
खुद को ईश्वर से बड़ा, तुम समझने लगे हो ।
दूजों का हक दबाकर, क्यों रखने लगे हो ।

विज्ञापन एक्सप्रेस