बरेली।
नगर निगम बरेली के वार्ड संख्या 18 स्थित कृष्णा नगर क्षेत्र में शनिवार को दो नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण महापौर डॉ. उमेश गौतम एवं वार्ड की पार्षद श्रीमती सुधा सक्सेना के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। यह अवसर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा, जहां लंबे समय से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा की जा रही थी।
नवनिर्मित सड़कों में पहली सड़क विष्णु मंदिर से प्रारंभ होकर लिटिल एंजेल्स स्कूल, जोशी जी की गली, बीएसएनएल टावर होते हुए नूरी मस्जिद तक जाती है। वहीं दूसरी सड़क पूर्व पार्षद के आवास से प्रारंभ होकर सुभाष स्कूल तथा श्री विनायक श्रीवास्तव के निवास तक बनाई गई है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी सुविधा होगी तथा जलभराव, कीचड़ व धूल की समस्याओं से निजात मिलेगी।
इस लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं एवं भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने नगर निगम द्वारा किए गए इस विकास कार्य की सराहना करते हुए महापौर डॉ. उमेश गौतम एवं पार्षद सुधा सक्सेना का हृदय से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद सुधा सक्सेना ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण वार्डवासियों के सहयोग एवं महापौर डॉ. उमेश गौतम की विशेष पहल का प्रतिफल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बनी रहेगी तथा नागरिकों की आवश्यकताओं का प्राथमिकता से ध्यान रखा जाएगा।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने अपने उद्बोधन में पार्षद सुधा सक्सेना के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए क्षेत्र में शीघ्र ही स्ट्रीट लाइट्स लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों की सुविधाओं हेतु कटिबद्ध है और हर वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का सशक्तिकरण प्राथमिकता पर रहेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम सुंदर उपाध्याय, राम राजा राम, दिवाकर राम सिंह, लीलाधर, संजय श्रोती, पं. राजेश उपाध्याय, लता सारस्वत, पुष्पा लावियन, सीमा शर्मा, प्रेमा बिष्ट, सितारा देवी सक्सेना, शीलू त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष मनीष, आराधना शर्मा, भाग्यवती, अंजू भारद्वाज (महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी), अमित सक्सेना, पंकज सक्सेना (पार्षद पति), राजेश सक्सेना, अनिल सेठ, रेखा सिंह, मीना सिंह, नीना गुप्ता, पूनम अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, रविंद्र सिंह, प्रेम स्वीट, पिंकी मल्होत्रा, प्रवेश पाराशरी, पूनम उपाध्याय, पं. गायत्री देवी, शशि उपाध्याय, दौलन की बुआजी, राजन पाराशरी, अभिनाश सिंह, दक्ष सारस्वत, पुष्पा उपाध्याय, रूपांजलि, नंदकिशोर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पार्षद श्रीमती सुधा सक्सेना ने इस अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर डॉ. उमेश गौतम का अभिनंदन किया और नगरवासियों की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
समारोह के अंत में स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया। यह आयोजन क्षेत्र के विकास पथ पर एक नई प्रेरणा एवं विश्वास का प्रतीक बन गया है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
