1:38 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 127 उप जिलाधिकारियों के तबादले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) का तबादला कर दिया। यह निर्णय प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण और पारदर्शिता की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, तबादले की सूची में मुख्य रूप से वे उप जिलाधिकारी शामिल हैं जो तीन वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात थे या लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। राज्य सरकार ने यह कदम प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से उठाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस