।
पेंशन के नए प्रस्तावित नियमों को लेकर विद्युत विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारी खासे नाराज़ नजर आ रहे हैं। सोमवार को विद्युत पेंशनर्स परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले बड़ी संख्या में पेंशनर्स एकजुट हुए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक मांग पत्र भेजकर अपने हितों की रक्षा की गुहार लगाई।
पेंशनर्स का कहना है कि भारत सरकार द्वारा लाए जा रहे नए विधेयक से पेंशन भुगतान में असमानता पैदा होगी, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों को भविष्य में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
राष्ट्रीय आवाहन के तहत प्रदेश भर के पेंशनर्स इस मुद्दे पर लामबंद हो रहे हैं। रायबरेली में भी पेंशनर्स ने स्पष्ट किया कि वेतन आयोग की तर्ज पर पेंशन पुनरीक्षण का लाभ सभी को समान रूप से मिलना चाहिए।
महादेव प्रसाद, विद्युत पेंशनर्स परिषद के वरिष्ठ सदस्य ने कहा :-“हम सरकार से आग्रह करते हैं कि पेंशन भुगतान में कोई भेदभाव न किया जाए और प्रस्तावित आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।”
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
