6:08 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव -कांवड़ यात्रा व मोहर्रम को लेकर थाने में सीओ सिटी ने ली मीटिंग

  • कुंवर गांव । आगामी पर्व मोहर्रम व श्रावण मास (कावंड यात्रा) के परिप्रेक्ष्य मे थाना कुंवर गांव में रविवार को क्षेत्र ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, डी0जे0 मालिको व ताजियेदार व सम्भ्रान्त व्यक्तियो के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी । जहां सभी ताजियेदारो को ताजियो को निर्धारित ऊचाई पर बनाने की अपील की गयी तथा निर्धारित मार्ग से ही जूलूस को निकालने एवं त्यौहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील की गयी । वहीं आगामी श्रावण मास (कावंड यात्रा) के परिपेक्ष मे शिविर आयोजको को निर्देशित किया गया कि शिविर मार्ग से करीब 10 फुट दूरी जगह छोडकर लगायें तथा शिविर मे सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित करने व शिविर के चारो तरफ 100 मीटर तक रोशनी (लाईट) लगाने के लिए निर्देशित किया गया । डी0जे0 मालिको को गाडी की हद (क्षमता) मे ही साउण्ड सिस्टम लगाने के लिए तथा कावंड यात्रा के दौरान भक्ति गीत (भजन) ही बजाने के लिए निर्देशित किया गया । सभी से त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए तथा असामाजित तत्वो (खुरापाती) तत्त्वो की सूचना थाना पुलिस को देने के लिए अपील की गयी ।इस मौके पर सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय,थाना प्रभारी वेदपाल सिंह,एसआई रामेश्वर सिंह, कमलेश सिंह ,सोवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ व क्षेत्र के प्रधान व संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे ।
    रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव
विज्ञापन एक्सप्रेस