11:57 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

सूचना मिलते ही एक्शन में आई टीम, बाल विवाह रुकवाया

बदायूं: चाइल्ड हेल्पलाइन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में कादरचौक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह रुकवा दिया गया। 1098 हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि 23 जून को एक 17 वर्षीय किशोरी की शादी होने जा रही है।

सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और जांच में बाल विवाह की पुष्टि हुई। टीम ने परिजनों को कानून की जानकारी दी, जिसके बाद पिता ने बेटी की उम्र पूरी होने तक शादी ना करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन की तत्परता से एक नाबालिग का भविष्य अंधकार में जाने से बच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस