1:42 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बधाई इलाके के बंटवारे को लेकर सुपारी किलर से हत्या कराने में किन्नर सहित तीन नामजद

उझानी बदांयू 22 जून।

उझानी में कल बहादुर गंज इलाके के किन्नरों द्वारा पकड़े गये सुपारी किलर को मय तमंचा पुलिस को सोंपने के मामले में कोतवाली पुलिस ने गंगा उर्फ सना किन्नर की तहरीर के आधार पर जाहिद उर्फ शक्को किन्नर सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गंगा उर्फ सना किन्नर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि जाहिद उर्फ शक्को किन्नर हमारे बधाई के इलाके पर कब्जा करना चाहता है उसी के तहत अपने साथी संजीव यादव के साथ मिलकर उन्होंने बिल्सी थाने के गांव बांसबरोलिया निवासी विजय शर्मा को मेरी हत्या कराने को सुपारी दी। जिसे हमने कल साथी किन्नरों संग पकड लिया है।
कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है जांच इंस्पेक्टर नीरज मलिक खुद करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस