2:52 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बिल्सी: आज दिनांक 21-06-2025 को नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वि‌द्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपने घर पर ही रहकर विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास किया और अपनी लचीलता व एकाग्रता का प्रदर्शन किया । इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था जो बहुत ही सफल रहा । छात्रों ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया जिसमें सूर्य नमस्कार, प्राणायाम वृक्षासन, अनुलोम विलोम जैसे आसन शामिल थे । विद्यालय के शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों को योग के महत्व के बारे में बताया ।

वि‌द्यालय के डायरेक्टर अनुज वाष्र्णेय ने कहा कि योग करने से हमारा तन स्वस्थ रहता है, मन सुंदर होता है और भविष्य उज्जवल होता है। आज के बच्चे जो कल देश का भविष्य होगें, उनके अंदर किसी भी प्रकार की बीमारी न हो। वर्तमान परिवेश में रहन सहन और जंक फूड का सेवन करने के कारण कम उम्र में ही बच्चों के अंदर कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें और इसके लाभों का अनुभव करें ।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि योगी व्यक्ति कभी रोगी नहीं हो सकता है। बीमारियों का एक इलाज है। उन्होंने योग के साथ-साथ बच्चों को संस्कारी बनने की भी और अपने माता-पिता, गुरुजनों के प्रति आदर का भाव रखने की बात कही। उन्होंने योग के महत्व और इसके नियमित अभ्यास के बारे में बताया तथा छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस