7:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

मथुरा में यमुना किनारे मिला वृद्ध का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

प्रदीप प्रजापति

मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंगाली घाट के समीप यमुना ब्रिज पर उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक वृद्ध का शव यमुना में तैरता हुआ देखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पुलिस जांच के दौरान वृद्ध के शरीर पर कई स्थानों पर खून के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि वृद्ध की हत्या कर शव को यमुना में फेंका गया है, जबकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी जताई जा रही है कि वृद्ध पुल से गिरा हो सकता है।

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.