4:03 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बाइक हादसे में दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, सैफई ले जाते वक्त हुई मौत

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में 13 जून को हुई दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक शिवम (23) की भी अब मौत हो गई है। हादसे में एक युवक रजनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शिवम और उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिवम को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस