9:01 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा से पहले सख्ती: नाम छिपाकर होटल चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, कपिल देव अग्रवाल का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में आगामी 5 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच मुजफ्फरनगर से विधायक और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने होटल और ढाबा संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि “चाहे होटल किसी का हो, लेकिन नेम प्लेट पर मालिक का असली नाम लिखना अनिवार्य है।”

मंत्री ने साफ किया कि कोई भी हिंदू देवी-देवताओं या धार्मिक आस्था से जुड़े नामों का उपयोग अपने व्यावसायिक लाभ के लिए न करे। उन्होंने कहा, “धार्मिक यात्राओं में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, और सीएम योगी स्वयं इन तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।”

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी सरकार ने दुकानों पर मालिकों की पहचान दर्शाने के लिए नेम प्लेट लगाने का आदेश जारी किया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक दिया गया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस