परिवार संग धार्मिक यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भाजपा नेता *सुजीत सिंह को मध्यप्रदेश के हाईवे पर उस वक्त लूट का शिकार होना पड़ा, जब वह महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। रात करीब 11 बजे नागपुर-प्रयागराज हाईवे पर जैसे ही उन्होंने कुछ देर रुकने के लिए अपनी गाड़ी रोकी, चार से पांच *हथियारबंद बदमाशों* ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।
बदमाश तलवार और रॉड से लैस थे। उन्होंने भाजपा नेता की *हीरे जड़ी सोने की चेन* लूट ली और फरार हो गए। पूरा मामला इतना तेजी से हुआ कि परिवार को *संभलने तक का मौका नहीं मिला*।
हालांकि, ड्राइवर की सतर्कता और हूटर बजने से हमलावर डरकर मौके से भाग निकले। घटना के बाद भाजपा नेता पहले गोसलपुर थाने पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें खितौला थाने भेज दिया गया, जहां एफआईआर दर्ज की गई।
गंभीर सवाल यह है कि घटना को हुए *घंटों बीत चुके हैं*, फिर भी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ एफआईआर तक सीमित है। भाजपा नेता ने साफ कहा, “अगर हमने विरोध नहीं किया होता, तो हम जिंदा न होते। और अगर पुलिस समय पर हरकत में आती, तो लुटेरे अब तक पकड़े जा चुके होते।”
यह घटना न केवल हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि धार्मिक यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की गंभीरता पर भी गहरी चिंता पैदा करती है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







