ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते युद्ध संकट के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 110 भारतीय छात्र अब सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। इनमें से अधिकांश छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं। ये सभी छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते होते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को पहुंचे।
विदेश मंत्रालय और स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से इन छात्रों को युद्ध प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकालने में मदद मिली। छात्रों ने बताया कि ईरान में हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे थे, और इजरायली वायुसेना द्वारा कथित रूप से 50 फाइटर जेट्स भेजे जाने की खबरों के बाद डर का माहौल और भी गहरा गया।
छात्रों की सुरक्षित वापसी पर उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। सरकार ने आश्वासन दिया है कि अन्य फंसे हुए भारतीयों को भी जल्द ही सुरक्षित निकाला जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



