राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में जिस “संजय वर्मा” को नए किरदार के रूप में देखा जा रहा था, वह दरअसल कोई और नहीं, बल्कि सोनम रघुवंशी का पुराना प्रेमी राज कुशवाहा निकला।
सूत्रों की मानें तो सोनम ने शादी से पहले राज उर्फ संजय से गुपचुप तरीके से लगातार संपर्क बनाए रखा — कॉल डिटेल्स में 100 से अधिक बार दोनों के बीच बातचीत की पुष्टि हुई है।
पुलिस को शक है कि यही ‘पुराना इश्क’ एक खूनी साजिश में बदल गया। सोनम ने पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने की योजना में अपने आशिक को शामिल किया और अंततः राजा की हत्या कर दी गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



