6:53 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

कर्तव्य पटेल की हत्या में वांछित अपराधियों की गिरफ्तार करने की मांग -कांग्रेस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

कर्तव्य पटेल की हत्या में वांछित अपराधियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन
18 जून 2025 आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव डॉ रामरतन पटेल के नेतृत्व में बदायूं के कांग्रेस जिन्होंने मृतक कर्तव्य पटेल के ग्राम बदरपुर पहुंचकर कर्तव्य पटेल के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और उनसे कहा कि कांग्रेस आपके साथ आपको न्याय दिलाने तक मजबूती के साथ खड़ी है।
कांग्रेस जनों ने कर्तव्य पटेल की हत्या में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को मांग कर लेकर एक ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया ,ज्ञापन देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि इसमें जो भी वांछित अपराधी है उनको 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाना चाहिए अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो कांग्रेस जन लोकतांत्रिक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इसमें मात्र एक ही अपराधी है और उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन गिरफ्तारी दूर हुई है इसलिए आने में समय लग रहा है और उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि इस हत्याकांड में जो भी अन्य व्यक्ति हत्या में शामिल दृष्टि में आएगा उसको निश्चित रूप से सजा मिलेगी।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश राठौर ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष गौरव सिंह राठौर शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस