उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां 63 साल से भारत में रह रहीं फरहत सुल्ताना उर्फ फरीदा को अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि वे अवैध रूप से भारत में रह रही हैं, लेकिन फरहत का दावा है कि उन्हें पाकिस्तान से कोई लगाव नहीं है और न ही वहां की कोई याद।
फरहत महज 8 महीने की थीं जब उनकी मां उन्हें लेकर पाकिस्तान से भारत आई थीं। तब से उन्होंने बरेली के सूफी टोला इलाके में पूरी ज़िंदगी गुज़ारी। उन्होंने यहीं पढ़ाई की, शादी की और बच्चे भी भारत में ही हुए। अब जब उन्हें पाकिस्तान वापस भेजने की बात हो रही है, तो फरहत गहरे सदमे में हैं।
फरहत ने भावुक होकर कहा, मैंने पाकिस्तान देखा तक नहीं। मेरी आंख भारत में खुली, मेरा हर रिश्ता इसी मिट्टी से है। अब अचानक मुझे एक ऐसे मुल्क भेजा जा रहा है जिसे मैं जानती तक नहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






