1:58 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 19 जून से प्रारंभ

राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में अध्यनरत बी.एससी. वनस्पति विज्ञान के चतुर्थ एवं छठे सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 19 जून गुरुवार को पूर्वाहन 11:45 बजे प्रारम्भ होगी। वहीं बीएससी द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 20 जून शुक्रवार को प्रातः 09:00 बजे से प्रारम्भ होगी। यह सूचना विभाग प्रभारी डॉ प्रियंका सिंह ने दी है। डॉ प्रियंका ने वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों को निर्देशित किया है कि सभी परीक्षार्थी अपने लिए निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थिति होना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में यदि किसी की परीक्षा छूटती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित छात्र/ छात्रा की होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.