4:14 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

मेंथा फैक्ट्री में आग लगने के कारण खत्म हुए मजदूर के परिजनों से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव मिलकर की 50000 की आर्थिक मदद

सहसबान( बदायूं)-उझानी स्थित कूड़ा नरसिंहपुर के पास मेंथा फैक्ट्री में 21 मई की शाम लगी भीषण आग में एक स्थानीय मजदूर की उसमें जलकर मौत हो गई, थी जिसमें मजदूर के दो अन्य भाइयों ने भाग कर जान बचाई मजदूर की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। बता दें मुजरिया थाना क्षेत्र के बिचौला गांव निवासी मुनेंद्र यादव, व गजेंद्र पुष्पेंद्र तीन सगे भाई फैक्ट्री में काम करते थे रात में मेंथा फैक्ट्री में आग लगने के बाद गजेंद्र, और पुष्पेंद्र, ने भाग कर जान बचा ली लेकिन मुनेंद्र यादव अपनी जान बचाने में नाकाम रहा और आग की चपेट में आ जाने से जिंदा जल कर उसकी मौत हो गई, जिसको लेकर आज वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव मृतक के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और मिलकर सांत्वना देकर व्याकुल परिवार को साहस बंधाया, व पूरी मदद करने का आश्वासन भी दिया और दोनों बेटियों की पढ़ाई लिखाई की जिम्मेदारी भी ली वहीं 50000 रूपए देकर आर्थिक मदद की विक्रांत यादव काफी लंबे समय से कहीं बाहर थे जिसके कारण वह पीड़ित परिजनों से नहीं मिल सके जिसको लेकर आज वह उनके गांव पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की वही आपको बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के बड़े भाई पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव भी पीड़ित परिवार से कुछ समय पहले मिले और उन्होंने भी पीड़ित परिवार के लिए 50000 रुपए देकर आर्थिक सहायता की।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.