1:40 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

योग सप्ताह के अंर्तगत हुई निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

योग सप्ताह के अंर्तगत हुई निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

नरैनी(बदायूं)-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में चल रहे योग सप्ताह के अंर्तगत एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर आयोजित की गई निबन्ध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने भीतर छुपी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी छात्र या छात्रा किसी से कम प्रतिभाशाली नहीं होता है। हर किसी बच्चे में कोई न कोई विशेषता हर बच्चें में समाहित होती है।
निबन्ध प्रतियोगिता में कली शर्मा प्रथम,भावना द्वितीय,निर्मला तृतीय स्थान पर रही।इस अवसर पर डॉ प्रमोद शर्मा,प्रवीण मिश्रा विपुल प्रताप सिंह,अश्वनी शर्मा,यशपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का संचालन कार्यक्रम अधिकारी अनुमोल उपाध्याय द्वारा किया गया।


विज्ञापन एक्सप्रेस