10:08 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

शिक्षा वही है जो चरित्रवान बनाए : आचार्य संजीव रूप

हल्दौर, जनपद बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में स्थित लाडनपुर ग्राम में दो दिवसीय यज्ञ एवं वेद कथा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ! इस अवसर पर बदायूँ से पधारे आर्य समाज केसुप्रसिद्ध वैदिक कथाकार आचार्य संजीव रूप ने यज्ञ कराया तथा कथा सुनाते हुए कहा “मनुष्य यदि शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त करे तो वह महान राष्ट्रभक्त, ईश्वर भक्त, तथा परोपकारी हो सकता है ! शिक्षा वही है जो व्यक्ति को चरित्रवान बनाए !हम देख रहे हैं कि जैसे-जैसे शिक्षा बढ़ रही है वैसे-वैसे हमारे युवक युवतियों का चारित्रिक पतन भी हो रहा है ! परिवार संबंध टूट रहे हैं ! माता-पिताको वृद्ध आश्रम भेजा जा रहा है ! खाओ पियो मौज उड़ाओ की संस्कृति हावी हो रही है ! उन्होंने कहा इसका समाधान गुरुकुल शिक्षा है ! गुरुकुलकी प्रासंगिकता सभी को बताते हुए कहा गुरुकुल शिक्षा केवल व्यक्ति का भौतिक विकास नहीं करती अपितु उनका आध्यात्मिक विकास भी करती है, गुरुकुल शिक्षा बालक को चरित्रवान बनाने का काम करती है,

प्रसिद्ध भजन गायक बरेली से पधारे मुकेश आर्य ने सुंदर भजन सुनाए । गुरुकुल विद्यापीठ सुनपता बिजनौर के संचालक परून आर्य ने कहा “समाज में आज भी पाखंड का बोलबाला है ! लोग भूत प्रेत गंडा ताबीज जैसी चीजों में भरोसा करते हैं और धूर्तों के हाथों लुटते हैं ! ऐसे में आर्य समाज का प्रचार गांव गांव में आवश्यक है ! आर्य समाज ही है जो लोगों को सन्मार्ग दिखाता है !इस अवसर पर गूगल के इंजीनियर रोबिन सिंह ‘ सोपाल सिंह वकील , डॉ ब्रजपाल सिंह ,भोपाल सिंह ,रामेन्द्र सिंह सतेन्द्र सिंह , सुरेन्द्र सिह मौजूद रहे !

विज्ञापन एक्सप्रेस