5:32 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 2 की मौत, 15 घायल

प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही यात्री बस फतेहाबाद क्षेत्र में एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए।

सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे क्रेन की मदद से रूट क्लियर करवा दिया गया। हादसे की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस