प्रदीप प्रजापति की रिपोर्ट
सहसवान। थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम हमूपुर चमरपुरा से दिल्ली जा रहे एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार में सवार दो दंपती, एक बच्चा और एक किशोरी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
